नवगछिया में गांजा बेचने से मना किया तो जेठ-भतीजे ने महिला को गोली मारकर कर दी हत्या

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के कोसकीपुर सहोड़ा में रुबी देवी पति मिथुन महतो की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव का बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका की मां ने रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसके जेठ, गोतनी और भतीजे को नामजद किया है। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

कटिहार जिले के बरारी थाना के काढ़ागोला सूती बांध निवासी प्रमिला देवी ने प्राथमिकी में बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी बेटी रुबी (30 वर्ष) की शादी मिथुन महतो से हुई थी। मिथुन कोलकाता में रहकर नौकरी करता है। आठ दिन पूर्व भतीजा और जेठ मांगन महतो और मदन महतो का गांजा पकड़ाया था। इन लोगों ने रुबी पर गांजा पकड़वाने का आरोप लगाया। मृतका की मां बताया कि उसकी बेटी को एहसास हो गया था वे लोग उसकी हत्या कर देंगे। हत्या के दस मिनट पहले ही उसने फोन करके कहा था कि घर का सारा बल्ब बुझा दिया है वे लोग मुझे मारने आ रहे हैं। प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी के जेठ, गोतनी, सास बार-बार पैसे के लिए तंग करते थे। अकेला देखकर उन लोगों ने साजिश के तहत उसकी मेरी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

महिला ने जेठ मनोज महतो, धन्नू महतो, मदन महतो, गोतनी और भतीजा मांगन महतो को पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं मृतका के भाई अमित कुमार ने भी कहा कि आरोपी गांजा की तस्करी करते थे। मेरी बहन ने जब इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।

बुधवार को एसडीपीओ ओमप्रकाश मौके पर जांच के लिए पहुंचे। साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हैं। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के बीच आपसी विवाद में घटना घटी है। विवाद को लेकर पहले भी पंचायत हुई थी।

  • Related Posts

    मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर दूल्हा, रोती-बिलखती दुल्हन ने पुलिस से मांगी दो घंटे की मोहलत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहा भारत का LPG जहाज ‘शिवालिक’, सुरक्षा में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *