हवाएं हूई सर्द तो बढ़ गई ठंड

इन दिनों जिले में सर्द हवाएं पहुंच रही हैं। यही कारण है कि बीते दो दिनों से दिन तो बीते 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। ओस कम होने के बावजूद रात सर्द तो सुबह में कनकनी बनी हुई है। जबकि दिन में सूरज चमकने के बावजूद बह रही पछुआ हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास लोगों को हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी रविवार तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन एवं रात के तापमान में और गिरावट आएगी।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा जहां 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं रात का पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे 60 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक 41 प्रतिशत पर आ गई।

दो दिनों तक सर्द रहेगा मौसम, रात में बढ़ेगी और ठंड

बीएयू के मौसम वैज्ञानिक बीरेंद्र कुमार के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि जिले में सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक शुष्क पछुआ हवाओं का प्रवाह हो रहा है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से अगले दो दिनों में दिन एवं रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इस दौरान मध्यम सर्द पछुआ हवा चलेगी तो सुबह में हल्का कोहरा बना रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में पूर्व पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़; रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 12 जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *