चौथी बार बेटी हुई तो मां ने मारकर छत से फेंका

नई दिल्ली। राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चौथी बार भी बेटा पैदा नहीं होने से परेशान मां ने ही अपनी छह दिन की बच्ची की निर्ममता से गला घोटकर हत्या कर दी।

अपनी करतूत छिपाने के लिए दुधमुंही के शव को बैग में रखकर छत पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामला ख्याला इलाके का है, जहां 30 अगस्त की सुबह घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी शिवानी पति विमलेश के साथ शाहदरा में रहती है। ख्याला स्थित रवि नगर में शिवानी का मायका है। शुक्रवार सुबह शिवानी ने परिजनों को बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे उसने बच्ची को दूध पिलाया और उसके वह अपने पास लेकर सो गई।

सुबह करीब 4:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो बच्ची वहां नहीं थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पड़ोसी की छत पर एक संदिग्ध बैग मिला। इसमें बच्ची का शव मिल गया। पुलिस ने सख्ती से शिवानी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। लगातार बेटी का जन्म होने से शिवानी को लोगों के ताने सुनने पड़ रहे थे। उसने देर रात अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…