हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन

कोलकाता। इंडिगो के एक विमान का उड़ान भरने के कुछ समय बाद हवा में इंजन फेल हो गया। कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान कोलकाता से बेंगलुरु जा रहा था।

एक अधिकारी ने बताया कि विमान संख्या 6ई0573 ने शुक्रवार रात 10.36 बजे उड़ान भरी, लेकिन अचानक बाएं तरफ का इंजन फेल हो गया। विमान की रात 10.53 बजे कोलकाता में हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इंजन में आग लगने की सूचना नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…