तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल तो ललन सिंह ने दिया करारा जवाब

पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के उसे बयान पर पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव जी क्या बोलेंगे। तेजस्वी यादव जी को यह बताना चाहिए की अनंत सिंह की पत्नी को टिकट किसने दिया। अनंत सिंह को टिकट किसने दिया। हमने दिया था क्या टिकट। तेजस्वी यादव जी ऐसा ही बोलते रहते हैं।

लालू के शासन काल पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के द्वारा यह बयान देने पर कि सरकार अपराधियों के सामने कुछ नहीं कर पा रही है लेकिन यदि उनको मौका मिला और उनकी सरकार आई तो यह सारे अपराधी जेल के अंदर बंद किए जाएंगे। इस पर ललन सिंह ने कहा छोड़िए उनके पिताजी तो आए थे। इतना कानून व्यवस्था दुरुस्त कर दिया कि बिहार में अपहरण राज हो गया था।

  • Related Posts

    दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल का चावल और बेंच बेचने का आरोप, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बॉम्ब स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने की सघन जांच

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *