भाजपा कुछ भी कहे, हम बिहार में शराबबंदी नहीं रहने देंगे’, जीतन राम मांझी ने खोला मोर्चा, जानें लालू और नीतीश को लेकर क्या कहा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आए दिन सीएम नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव को तमाम मुद्दों पर घेरते हैं। अब उन्होंने मीडिया से कहा कि नीतीश कुमार काम के बल पर नहीं बल्कि स्टंट के दम पर चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और अति पिछड़ों को लेकर अपने विचार को लेकर फंस गए हैं।

मांझी ने कि चुनाव के लिए नीतीश के पास केवल एक ही स्टंट बचा है, वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता है कि चौदहवी वित्त आयोग, रघुराज राजन कमिटी और नीति आयोग ने साफ कर दिया है कि विशेष राज्य का दर्जा का कंसेप्ट सही नहीं है, इसे नहीं लाना चाहिए।

मांझी ने आगे कहा कि जब यह सारी बातें हो चुकी हैं, तो नीतीश कितनी बार भी बोल लें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कैसे मिल सकता है? सच बात यह है कि भारत सरकार ने नीतिगत निर्णय लिया है कि अब वह विशेष राज्य का दर्जा किसी भी स्टेट को नहीं देगी, फिर बिहार को कैसे मिलेगा?

वहीं, लालू और नीतीश पर करते हुए मांझी ने कहा कि यह बड़े भाई और छोटे भाई ने 33 साल तक बिहार पर राज किया लेकिन आज भी गरीबी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो टाइम का भोजन नसीब नहीं है, यह कलंक की बात है। उन्होंने कहा कि अगर यह लोग संवेदनशील होते तो इस्तीफा दे देते।

Related Posts

जंग के साये में बुझी बिहार के लाल की जिंदगी: मर्चेंट नेवी कैप्टन राकेश रंजन सिंह का निधन, परिवार में मातम

Share Add as a preferred…

Continue reading
सोने की चमक फीकी: 1983 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, जानिए क्यों टूटा गोल्ड मार्केट

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *