बिहार के एक भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर छापेमारी में क्या मिला, SVU ने दी पूरी जानकारी…..

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आज (शुक्रवार) को एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की. नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया. इसके बाद इनके विभिन्न ठिकानों पर रेड हुआ. छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है. अनिल कुमार दाय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास 2010 बैच के अधिकारी हैं. इन्होंने सेवा में रहने के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित की है . इन्होंने गैर कानूनी और नाजायज ढंग से आय से 94 लाख 90 हजार 606 रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत डीए केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इनके नालंदा एवं पटना आवास पर तलाशी ली गई . पटना के रूपसपुर के रामजयपाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट में भी छापेमारी की गई.

नालंदा डीटीओ के ठिकानों पर छापेमारी में एक करोड़ की ज्वेलरी एवं डेढ़ करोड़ के जमीन के कागजात मिले हैं. अनिल कुमार दास एवं पत्नी के नाम पर पटना, दानापुर में आवासीय मकान, फ्लैट हैं. विभिन्न बैंकों में दोनों के नाम से बैंक खाता एवं एफडी में निवेश का पता चला है. विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया है कि  जांच अभी भी जारी है. इन्होंने आय से साठ फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है.

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *