रसोइया बहनों के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव ने किया ऐलान, कहा..हमारी सरकार बनी तो इन बहनों के साथ किया जाएगा न्याय

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला कर कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी राज्य सरकार शोषण कर रही है। वहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर रसोइया बहनों का आंदोलन जारी है। वेतन की बढ़ोतरी सहित अपनी कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आज रसोइया बहनों को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ मिला। रसोइया बहनों से मिलने के लिए तेजस्वी यादव अचानक गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गये जहां उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की ममता, आशा कार्यकर्ता, ममता और रसोइया बहनों का बिहार सरकार शोषण कर रही है।

इन बहनों को सरकार सिर्फ 1645 रुपये मासिक भत्ता देती है। इतने कम पैसे में इनका परिवार कैसे चलता होगा ये बहनें ही जानती है। जितनी मेहनत ये बहनें करती है उतना मेहनताना भी नहीं मिलता। महंगाई इतनी है कि 1645 रुपये कब खर्च हो जाते होंगे पता भी नहीं चलता होगा। इन बहनों को इतने पैसे में परिवार चलानाबेहद मुश्किल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनती है तब इन बहनों के साथ न्याय किया जाएगा। इन्हें उचित वेतन और सम्मान दिया जाएगा।

इतना पैसा दिया जाएगा कि वो सम्मानजनक जिन्दगी दी सकेंगी और परिवार का भरण पोषण अच्छे तरीके से कर पाएंगी। महागठबंधन की सरकार 2025 में बनी तो रसोइयां बहनों को उनका वाजिब हक दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन बहनों की आवाज को दबाने की कोशिश की गयी तो विपक्ष हर स्तर पर इन बहनों की लड़ाई लड़ेगा।

जब तक रसोइया बहनों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक ये अपना संघर्ष जारी रखेंगी। तेजस्वी यादव ने रसोइया बहनों से कहा कि आप आंदोलन जारी रखिए आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। आंदोलन को और मजबूत करने के लिए रसोइया बहनों से तेजस्वी ने समर्थन मांगा। कहा कि उनकी मांगों के सामने सरकार को झुकना ही पड़ेगा। रसोइया बहनों के साथ उनका भाई खड़ा है। बहन की आवाज को दबने नहीं देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *