नई अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों का क्या है शेड्यूल, हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जानें सभी जानकारी

देश में नई अमृत भारत और वंदे भारत सेवाओं की शुरुआत का फैसला हो चुका है। दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल- दरभंगा (अमृत भारत रेलगाड़ी) हफ्ते में 2 दिन चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 15557/15558 है। वहीं ट्रेन नंबर 22478/22477 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली श्री माता वैष्णों देवी कटरा वंदे भारत रेलगाड़ी बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट का क्या है शेड्यूल

गाड़ी नंबर 22488/22487 अमृतसर-दिल्ली जंक्शन-अमृतसर वंदे भारत रेलगाड़ी शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वहीं गाड़ी नंबर 22426/22425 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट- आनंद विहार टर्मिनल-वंदे भारत रेलगाड़ी बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। रेलयात्री किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह रेलवे की वेबसाइट या फिर NTES ऐप भी देख सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…