भोजपुर में शादी की रात मातम में बदली, दूल्हे ने आम के पेड़ से…

आरा, 4 जून 2025।जहां एक ओर शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सनदिया गांव में उस वक्त खुशी मातम में बदल गई जब दूल्हे ने अपनी ही शादी के दिन आत्महत्या कर ली।

मेहंदी रचे हाथों ने थामा मौत का फंदा

मृतक की पहचान संजीत कुमार यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार को उसकी बारात बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव जाने वाली थी। पूरे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, रिश्तेदार सजे-धजे तैयार थे और दूल्हे के हाथों में मेहंदी रचाई जा चुकी थी। इसी बीच अचानक संजीत ने घर से यह कहकर निकला कि वह थोड़ी देर में लौटेगा।

जब काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तभी गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ से लटका उसका शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल संजीत को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के घर और अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। जहां कुछ देर पहले बारात की तैयारी थी, वहीं अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा था।

मौत की वजह बनी रहस्य

परिजनों ने बताया कि संजीत पूरी तरह स्वस्थ और मानसिक रूप से सामान्य था। शादी को लेकर वह बेहद उत्साहित भी था। न तो किसी पारिवारिक कलह की बात सामने आई, न ही किसी तनाव की। हालांकि ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हो सकता है कि वह किसी गहरे मानसिक दबाव में था।

पूरे गांव में शोक की लहर

इस दर्दनाक घटना ने पूरे भोजपुर जिले को हिलाकर रख दिया है। पूजा कुमारी के परिवार की भी हालत दयनीय है। शादी का मंडप सूना हो गया और विवाह का दिन मातम की सुबह में तब्दील हो गया।
शादी की शहनाई अब चिता की आग में बदल चुकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप, अमित शाह बोले- स्मार्ट बॉर्डर और मजबूत सुरक्षा ग्रिड से होगी घुसपैठ पर रोक

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *