भागलपुर के दियारा क्षेत्र में मौसम की मार: मक्का-गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

भागलपुर: जिले के के दियारा क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

30-40 प्रतिशत तक फसल बर्बाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में मक्का और गेहूं की करीब 30 से 40 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर बाबूपुर, बाखरपुर, गोविंदपुर, परशुरामपुर, खवासपुर, एकचारी और रानी दियारा समेत कई गांवों में देखने को मिला है।

तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल को पूरी तरह गिरा दिया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर पड़ा है।

अहम समय पर हुआ नुकसान
स्थानीय किसानों के मुताबिक, मक्का की फसल इस समय ‘झंडा’ और ‘मोचा’ निकलने की महत्वपूर्ण अवस्था में थी। ऐसे समय में आई आंधी और बारिश ने महीनों की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और अब फसल बर्बाद होने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

कुछ क्षेत्रों में मिला सीमित फायदा
हालांकि, इस बारिश का असर पूरी तरह नकारात्मक नहीं रहा। जिन क्षेत्रों में फसलों को पानी की कमी थी, वहां बारिश से कुछ राहत मिली है। लेकिन अधिकांश इलाकों में नुकसान ज्यादा होने के कारण यह राहत नगण्य साबित हो रही है।

मुआवजे की मांग पर अड़े किसान
घटना के बाद प्रभावित किसान सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

किसानों की प्रतिक्रिया (बाइट)
स्थानीय किसान ने बताया कि इस नुकसान से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है और अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं ने कहा कि सरकार को तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि किसान राहत की उम्मीद में सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर भागलपुर में ‘सेवा’ का संकल्प! ‘बहना जागो मंच’ के शिविर में 500 से अधिक लोगों की नि:शुल्क जांच; प्रियंका झा की भावुक दास्तां ने सबको झकझोरा

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी में ‘बिहार…

    Continue reading
    भागलपुर में सन्हौला थाना के पास शराब तस्करी का मामला उजागर, बाइक व देसी शराब बरामद; तस्कर फरार

    भागलपुर: जिले के सन्हौला थाना…

    Continue reading