बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम का मियाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।

दरअसल, बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है।

वहीं, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इधर,  गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *