भागलपुर में आज से बदलेगा मौसम, हल्की बूंदाबांदी के आसार

भागलपुर : सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कुछ मिनटों के लिए आसमान में बादल छाए तो लगा कि बारिश होगी। लेकिन तिलकामांझी से लेकर सबौर क्षेत्र में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं शेष शहर सूखा-सूखा रहा। वहीं दिन के बाकी पलों में गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसमी विश्लेषण से पता चलता है कि मंगलवार को दिन में आंशिक बदरी के बीच गर्मी व उमस का जोर रहेगा। मंगलवार की शाम या फिर रात से मौसम में बदलाव दिखेगा और बुधवार से 13 सितंबर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘रामनवमी’ पर सुरक्षा का महा-प्लान! SP की मैराथन बैठक; दियारा में फसल कटाई और शराब तस्करों पर ‘स्पेशल स्ट्राइक’ के निर्देश

    HIGHLIGHTS: पुलिस लाइन में खाकी…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की ‘किल्लत’ नहीं ! जिला आपूर्ति पदाधिकारी का बड़ा दावा— “गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से घर-घर पहुँच रहे सिलेंडर”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के रसोईघरों…

    Continue reading