बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखाएगा असर, रहें सतर्क

बिहार में सर्द हवाओं का असर कमजोर पड़ने लगा है। राजधानी पटना समेत बिहार के लगभग सभी हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ में कमी आने की वजह से कई इलाकों के तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होती है।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

वहीं, दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के आखिरी तक बदलाव जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखाएगा असर, रहें सतर्क

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिखाएगा असर

मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 22 फरवरी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने का अनुमान है। हिमालय के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के उत्पन्न होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। सर्द हवाएं भी कमजोर हो रहीं हैं। ऐसे में ठंडक में कमी अनुभव की गई।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *