बिहार में मौसम का बदला रुख, उत्तर बिहार में छाए रहेंगे घने बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में मौसम के बदलते रुख से अब जल्द ही कोहरे की चादर देखने को मिलेगी। पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय आद्रता में वृद्धि होने से कारण विजिबिलिटी में कमी आएगी। दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में घने बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्टूबर के मध्य में ही ठंड का असर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम में तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। अचानक मौसम में परिवर्तन होने से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

ठंड में होगा इजाफा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक पुरवा हवा का प्रवाह बना रहेगा, जिससे बादलों की आवाजाही होने से बूंदा-बांदी की संभावना बन रहेगी। दिन एवं रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। कम गति से पुरवा हवा का प्रवाह जारी रहने से रात के तापमान में गिरावट से ठंड में वृद्धि हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    किशनगंज में जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र को लेकर वायरल खबर पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, कहा- दूसरे केंद्रों पर मिल रही सभी स्वास्थ्य सेवाएं

    Share Add as a preferred…

    किशनगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली: अस्पताल में मरीज नहीं, सूख रहा मक्का; करोड़ों की बिल्डिंग बनी बेकार

    Share Add as a preferred…