बिहार में मौसम परिवर्तन शुरू ;होने लगा ठंड का एहसास

राजधानी समेत प्रदेश के मौसम बदलाव जारी है। पछुआ हवा के कारण जहां एक ओर मौसम शुष्क बना हुआ है वहीं तापमान में क्रमिक गिरावट जारी है। शुक्रवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगह कोहरे देखने को मिला।

राजधानी का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता में वृद्धि होने के कारण सुबह चार बजे से छह बजे तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। तीन से चार दिनों तक पछुआ के कारण विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

इसका प्रभाव 23-24 अक्टूबर उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण मध्य भागों के पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

वहीं जिलों के शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य बना रहा।

  • Related Posts

    Bihar Police: अब अपराधियों की खैर नहीं! बिहार पुलिस के डॉग स्क्वायड में शामिल हुए 30 नए ‘जासूस’, पटना मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक रहेगा सख्त पहरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में भाजपा नेता पर दलित समुदाय के साथ मारपीट और फायरिंग का आरोप, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading