गोपालगंज में अनंत सिंह के स्वागत में लहराए गए हथियार, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का मामला सामने आया है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उनके स्वागत में जुटे समर्थक भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि जैसे ही भोजपुरी गाना “रंगदार के भतार भूमिहार जी” बजा, कुछ लोगों ने खुलेआम हथियार लहराने शुरू कर दिए।

कार्यक्रम में महिला डांसरों को भी बुलाया गया था, जो गाने पर प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ समर्थक हथियार लेकर नाचते दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लहराने वाले लोग कौन हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक अन्य वायरल वीडियो में विधायक अनंत सिंह को कार्यक्रम के दौरान डांसर का प्रदर्शन देखते हुए दिखाया गया है, जहां उन पर नोटों की बारिश भी की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

गोपालगंज में अनंत सिंह के स्वागत में लहराए गए हथियार, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…