हमने बिहार का चौतरफा विकास किया: मुख्यमंत्री नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि नवंबर 2005 से बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया। उस समय से हमलोग बिहार के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हमने बिहार का चौतरफा विकास किया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले में चल रही विकास योजनाओं के वहां समाहरणालय प्रांगण में समीक्षा बैठक की और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की ओर से पिछड़ों और अतिपिछड़ों को दिए गए आरक्षण को वे खत्म कर देना चाहते थे, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। अब आगे ऐसा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास किया। अब बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10.61 लाख हो गई है, जिनसे 1.31 करोड़ जीविका दीदियां जुड़ी हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *