कड़ाके की ठंड में वी केयर का मानवीय प्रयास: तीन दिवसीय कंबल वितरण अभियान की शुरुआत

भागलपुर में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था वी केयर द्वारा जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कल देर रात्रि किया गया, जिसमें संस्था के सदस्य लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरित किए।

वी केयर के सदस्यों ने देर रात ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। कंबल वितरण अभियान के तहत माणिक सरकार, बूढ़ानाथ, नयाबाजार, सराय, कोतवाली, मंदरोजा, तातारपुर, भागलपुर रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों को कवर किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अरिजीत घोष ने बताया कि यह अभियान अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था की टीम हर रात बाइक के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की पहचान करेगी और उन्हें कंबल उपलब्ध कराएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान हो, तो वे संस्था को इसकी जानकारी दे सकते हैं, ताकि समय रहते अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।

इस मानवीय अभियान में संस्था के संस्थापक नितेश चौबे, कुश मिश्रा, रिशांत, संयुक्त सचिव आयुष, संयोजक अभिषेक गोस्वामी, रवि बासक, नितेश पांडेय, आदित्य, नितेश साह, अभिज्ञान, यश, जितेंद्र, चंदन गुप्ता, आकाश, शुभम और मानव सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

वी केयर का यह प्रयास समाज में संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश कर रहा है, जहां ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए युवा स्वयं आगे आकर सेवा कार्य में जुटे हैं।

  • Related Posts

    औन्टा में CRPF जवानों और ग्रामीणों के बीच भीषण भिड़ंत; पेट्रोल बम चले, घर में घुसकर पिटाई का आरोप; इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मनेर में छात्रा के साथ हाथ बांधकर दरिंदगी! भाइयों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़; थाने में पीकर किया हंगामा, तो पुलिस ने की ‘कुटाई’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading