भागलपुर में वी केयर संस्था द्वारा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आईएमए हॉल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों की जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण

भागलपुर, 4 मई 2025 —स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए वी केयर संस्था ने आज भागलपुर के आईएमए हॉल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का नेतृत्व आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रेखा झा और सचिव डॉ. आर.पी. जायसवाल ने किया।

शिविर में फिजिशियन, सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

वी केयर के संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि शिविर में रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और ईसीजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

इस मौके पर डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. पंकज मनस्वी और डॉ. हिमाद्री शंकर ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर को सफल बनाने में प्रकाश गुप्ता, कमल जायसवाल, कुश मिश्रा, नितेश पांडेय, अरिजीत, आयुष, जिशान, अभिषेक गोस्वामी, विनीत, भद्रसेन, साक्षी और जिज्ञासा समेत वी केयर की पूरी टीम का अहम योगदान रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में AI डीपफेक हनी ट्रैप का खुलासा, होटल कारोबारी से 97 लाख की वसूली का आरोप; ट्रैकर ने खोली गिरोह की पोल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *