वी केयर संस्था ने “प्रोजेक्ट प्रकृति” के तहत जयप्रकाश उद्यान में दीमक ग्रसित पेड़ों की की सफाई, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल

भागलपुर, 1 जून 2025:पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सामाजिक संस्था “वी केयर” द्वारा आज “प्रोजेक्ट प्रकृति” अभियान के अंतर्गत भागलपुर के हृदय स्थल जयप्रकाश उद्यान में दो दर्जन पेड़ों की दीमक से सफाई कर उन्हें कीटनाशक मिश्रित चुने से सुरक्षित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रवि बसाक ने जानकारी दी कि,

“इस वर्ष अब तक संस्था द्वारा 400 से अधिक पेड़ों को दीमक से बचाने का कार्य किया जा चुका है। हमारा उद्देश्य शहर के हर पेड़ को सुरक्षित कर एक हरे-भरे भागलपुर का निर्माण करना है।”

क्या किया गया कार्य?

  • दीमक से ग्रसित पेड़ों की पहचान
  • पेड़ों की सतह से दीमक हटाकर उसकी सफाई
  • कीटनाशक दवा को चूने में मिलाकर पेड़ों पर लेप किया गया
  • पेड़ों की जड़ों के आसपास की मिट्टी को भी उपचारित किया गया

पर्यावरण योद्धाओं की टीम:

इस अभियान में संस्था के कई युवा सदस्य बढ़-चढ़ कर शामिल हुए।
योगदान देने वालों में शामिल थे:
नितेश चौबे (संस्थापक), कुश मिश्रा, रिशांत श्रीवास्तव, लव, आयुष सिंह, नितेश साह, हरिओम, विनीत, सोहन, अभिषेक गोस्वामी सहित अन्य सदस्य।

प्रोजेक्ट प्रकृति: हरियाली के लिए जागरूकता

“प्रोजेक्ट प्रकृति” वी केयर संस्था की एक प्रमुख मुहिम है, जिसके माध्यम से

  • शहर के सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षों की देखभाल
  • पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम
  • स्कूल-कॉलेजों में पौधारोपण
    जैसी गतिविधियाँ नियमित रूप से की जाती हैं।

वी केयर की यह पहल भागलपुर जैसे शहर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *