हम विकास और विरासत को साथ-साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) को इगास पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने विशेष रूप से उत्तराखंड के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि देवभूमि के इगास पर्व की विरासत और भी समृद्ध होगी।

इगास पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।

“हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।”

देवभूमि की विरासत और फलेगी-फूलेगी

“उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, वो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी।”

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *