हमसब संविधान की लड़ाई लड़ रहे प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से डरती है क्योंकि वह संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं।ह

प्रियंका गांधी यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय और अधिकार के प्रतीक हैं। सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस नेता ने संसद में गृह मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा, बहुत सरकारें आईं और गईं, अनेक पार्टियों की सरकारें बनी, लेकिन कोई ऐसी सरकार नहीं आई जिसके गृह मंत्री ने संसद में खड़े होकर बाबासाहेब का अपमान किया हो।

  • Related Posts

    रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गांधी सेतु के जाम से मिलेगी मुक्ति: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल अप्रैल तक होगा तैयार; CM नीतीश ने लिया जायजा, उत्तर बिहार जाना होगा आसान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *