कोसी बराज पर चढ़ा पानी, आवागमन पर रोक

बसंतपुर (सुपौल)। नेपाल के कोसी बराज के ऊपर से पानी बहना शुरू हो चुका है। मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने कहा कि फाटक नंबर 15-30 तक के अप स्ट्रीम में पानी के बहाव की तेज गति से पानी ब्रिज पर आ रहा है। कहीं-कहीं पानी कोसी बराज के ब्रिज पर दिख रहा है। ब्रिज पर पानी निकासी को बनाए गये छेद से नीचे से पानी ऊपर की और आ रहा है। जिससे ब्रिज पर पानी जमा हो चुका है।

बताया गया कि 19 नम्बर गेट ठीक से नहीं खुला है। गेट से टकराकर पानी पुल पर चढ़ रहा है। नेपाल प्रशासन ने शाम को ही इस पुल पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी थी। पुल के आरंभ में बांस लगाकर सुरक्षा प्रहरियों को चौकस कर दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…