पटना में शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, पर्यटन विभाग और IWAI ने किया MoU पर हस्ताक्षर

पटना/भावनगर, 21 सितम्बर 2025। पटना शहर में पर्यटन-अनुकूल शहरी जल परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बीच अहम समझौता पत्र (MoU) पर 19 सितंबर को गुजरात के भावनगर में हस्ताक्षर किए गए।

इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरान जलयान ‘MV निशादराज’ संचालित किए जाएंगे। यह जलयान बैटरी और हाइब्रिड मोड दोनों में चलने में सक्षम हैं, करीब 100 यात्रियों की क्षमता रखते हैं और दो व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए भी अनुकूल हैं। यात्रियों को पूरी तरह वातानुकूलित और आरामदायक सुविधा प्रदान की जाएगी, और यह शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करेगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मनसुख मांडवीय की उपस्थिति में IWAI के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने MoU पर हस्ताक्षर किए। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बताया कि यह परियोजना पटना शहर में जलमार्ग के माध्यम से स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ पर्यटन यात्रा को बढ़ावा देगी।

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी, जिसमें NIT घाट और गायघाट जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव शामिल हैं। भविष्य में दस और स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जिससे शहर में जल पर्यटन प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और प्रदूषण व यात्रा समय में कमी आएगी।

पटना देश के 18 चुनिंदा शहरों में शामिल है जहां आधुनिक शहरी जल परिवहन प्रणाली विकसित की जा रही है। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय विकास और नागरिकों के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्प भी उपलब्ध होंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में नुकसान भी दर्ज

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री ने शुरू किया राज्यव्यापी जन-कल्याण अभियान, 534 प्रखंडों में लगे शिविरों से लोगों को मिलेंगी एक ही जगह पर 73 से अधिक योजनाओं की सुविधाएं

    Share Add as a preferred…