मुरैठा गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

पटना, 21 सितम्बर 2025। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के मुरैठा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने इस दुःखद हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया और परिजनों को धैर्य बनाए रखने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही मुख्यमंत्री ने मृत तीनों बच्चियों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश भी जारी किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में नुकसान भी दर्ज

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री ने शुरू किया राज्यव्यापी जन-कल्याण अभियान, 534 प्रखंडों में लगे शिविरों से लोगों को मिलेंगी एक ही जगह पर 73 से अधिक योजनाओं की सुविधाएं

    Share Add as a preferred…