नवादा : पुलिस ने ऑनलाइन लोन के झांसे में ठगी करने वाले सात साइबर अपराधियों को दबोचा

वारिसलीगंज। अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक वित्तीय बैंक समेत अन्य कंपनियों के नाम पर सस्ते दर पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में एक सिविल इंजीनियर और गिरोह का सरगना भी शामिल है।

छापेमारी और गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पैंगरी गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर छह अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार सुबह गोड़ापर गांव से एक और साइबर अपराधी को भी दबोचा गया।

बरामद सामग्री

पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 मोबाइल फोन और 04 पेज कस्टमर डेटाशीट बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में पैंगरी गांव के मदन प्रसाद का बेटा गिरीश प्रसाद, स्व. प्रगास प्रसाद का बेटा राजेश कुमार, शिव कुमार प्रसाद का बेटा अनिश कुमार और शिव कुमार का बेटा मनीष कुमार उर्फ मन्नु शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया, ताकि गिरोह के सभी सदस्य पकड़े जा सकें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…