पटना समेत बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, अगले पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना

पटना। राज्य में मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है और इसके चलते मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बेतिया और सुपौल में घना कोहरा छा गया, जबकि दोपहर तक पटना सहित कई जिलों में अचानक अंधेरा छा गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। वाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर, डेहरी और अन्य जिलों में जमकर वर्षा हुई, जिससे कई जगह जलजमाव जैसी स्थिति बन गई।

मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल उत्तर-पूर्वी जिलों पर इसका असर अधिक है। 24 सितंबर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

आज का मौसम

20 सितंबर को पश्चिमी इलाकों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, शेखपुरा और बेगूसराय में विशेष रूप से भारी वर्षा की संभावना है। तेज हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की आशंका के कारण कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का कारण

वर्तमान में एक East-West Trough उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊँचाई पर बनी है। इसके अलावा अन्य मौसमी सिस्टम भी राज्य के आसपास सक्रिय हैं। यही कारण है कि बिहार में मानसून इस समय मजबूत बना हुआ है और लगातार बारिश हो रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…