मानसून का इंतजार, दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, उत्तर बिहार में हल्की राहत की उम्मीद

पटना। बिहार में मानसून के प्रवेश की तिथि नज़दीक है, लेकिन अब तक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की दहलीज़ पर ही रुका हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 जून के बीच मानसून के बिहार में प्रवेश करने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जून तक मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है।

फिलहाल, दक्षिण बिहार प्रचंड गर्मी की चपेट में है। गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन भीषण गर्मी का असर जारी रहा। शुक्रवार को भी दक्षिण बिहार के हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

उत्तर बिहार में हल्की बारिश की उम्मीद
उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में आंशिक राहत की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित कैमूर, रोहतास और बक्सर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज़ हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की भी आशंका है।

मानसून के आगे बढ़ने में देरी
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 29 मई से ही अटका हुआ है। इसके चलते दक्षिण बिहार के लोग तपती गर्मी से बेहाल हैं और मानसून की जल्द बौछार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

  • Related Posts

    मोतिहारी में ‘हाई-वोल्टेज’ आशिकी! शादी की जिद पर बिजली के टावर पर चढ़ी ‘सनकी’ प्रेमिका; ‘शोले’ की बसंती बनी तेतरिया की युवती, पुलिस के छूटे पसीने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में जीतन राम मांझी का ‘छलका’ दर्द! “पिता शराब बेचते थे, पर मैंने कभी नहीं चखा”; शराबबंदी को बताया सही, पर सिस्टम की खोली पोल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *