मुंगेर में सिपाहियों से अवैध वसूली, सार्जेन्ट निलंबित कर भेजा गया जेल

मुंगेर। जिला बल में योगदान करने आए नवनियुक्त सिपाहियों से मेडिकल फिटनेस के नाम पर प्रति सिपाही 2500 रुपये की अवैध वसूली करने वाले सार्जेन्ट (प्रा.अ.नि. परिचारी) सुमित कुमार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने तत्काल प्रभाव से सार्जेन्ट सुमित कुमार को निलंबित कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सार्जेन्ट सुमित के पास से वसूली किए गए 36 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। मामले में पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसपी ने बताया कि 11 जून को उन्हें नवनियुक्त सिपाहियों से अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    मिथिला संस्कृत शोध संस्थान और ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच सहयोग की तैयारी, मुख्यमंत्री बोले- वैश्विक स्तर पर मिलेगी बिहार की ज्ञान परंपरा को नई पहचान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मिले अतिप्राचीन वृक्ष जीवाश्म, संग्रहालय में सुरक्षित संरक्षित, वैज्ञानिक जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *