“मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता में वोटिंग अंतिम चरण में, 8 अगस्त तक करें मतदान

पटना, 22 जुलाई 2025: पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राज्यभर के उन अनदेखे, कम चर्चित लेकिन ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थलों को पहचान दिलाई जा रही है, जिनमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

राज्य के 13 प्रखंडों से चयनित प्रमुख पर्यटन स्थलों में जनता के वोट के आधार पर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दिया जाएगा। आम नागरिक 8 अगस्त 2025 तक https://tourism.bihar.gov.in/en/contest/mera-prakhand-mera-gaurav वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट कर सकते हैं।

चयनित पर्यटन स्थल

  • 52 कोठरी 53 द्वार, खगड़िया
  • बलिराजगढ़ किला के भग्नावशेष, मधुबनी
  • गांधी संग्रहालय, बेतिया
  • कजरैली डैम, जमुई
  • घेंजनगढ़, जहानाबाद
  • तरियानी छपरा गांव, शिवहर
  • फणिश्वरनाथ रेणु आवास, अररिया
  • मटोखर शरीफ दरगाह, शेखपुरा
  • विद्यापति धाम, समस्तीपुर
  • श्री रामजानकी ग्रंथ मंदिर, सीतामढ़ी
  • सर्वोदय आश्रम, सेखोदेवरा
  • सालौना, बेगूसराय
  • सोनबरसा राजकिला, सहरसा

पुरस्कार विवरण

प्रतियोगिता के तहत ज्यूरी और जनता द्वारा चयनित विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹50,000 + प्रशस्ति पत्र
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹45,000 + प्रशस्ति पत्र
  • तृतीय पुरस्कार: ₹35,000 + प्रशस्ति पत्र
  • सांत्वना पुरस्कार: ₹20,000 प्रत्येक (10 प्रतिभागियों को)
    अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया

यह प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी। प्रत्येक प्रखंड से ऐसे स्थलों की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं, जो अब तक अनदेखे रहे हैं लेकिन पर्यटन की दृष्टि से अहम हो सकते हैं। सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें अपर समाहर्त्ता, जिला पर्यटन पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित अंचलाधिकारी शामिल थे।
इसके बाद पर्यटन विभाग द्वारा विषय विशेषज्ञों की एक ज्यूरी ने अंतिम चयन किया।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

इस पहल का उद्देश्य न केवल नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र की धरोहरों के प्रति गौरव और जागरूकता भी प्रदान करना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *