बिहार की 4 सीटों पर मतदान खत्म, 38 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया हैं। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। सभी चार सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें तरारी में 10, रामगढ़ में 05, इमामगंज में 09 और बेलगंज में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों में 33 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

 

  •  बिहार की 4 सीटों पर 5 बजे तक कुल 51.36% फीसदी वोटिंग हई…
  • तरारी-  50.10%
  • रामगढ़-  52.40 %
  • बेलागंज-  53.45%
  • इमामगंज-  49.72 %

 

  • बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 3 बजे तक कुल 45.30 फीसदी वोटिंग हई…
    तरारी-  42.7%
    रामगढ़-   47.73 %
    बेलागंज-  43.81%
    इमामगंज-  46.98 %
  • बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक कुल 34.77 फीसदी वोटिंग हई…
    तरारी- 30.9 %
    रामगढ़- 34.43 %
    बेलागंज- 35.51 %
    इमामगंज- 38.17 %
  • बेलागंज में ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार 
    बिहार के गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं बेलहाड़ी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या- 24 पर डढ़वा ग्राम और टोला पोखरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर 700 वोट है लेकिन सुबह 10:00 बजे तक मात्र दो ही वोट पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि  मुख्यालय से गांव तक दोनों तरफ से पहुंच पथ नहीं है।
  • चार विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक हुई 22.28 फीसदी वोटिंग
    तरारी- 19.6 %
    रामगढ़- 21.56 %
    बेलागंज- 24.81 %
    इमामगंज – 23.25 %
  • 95 साल की बुजुर्ग महिला ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे किया मतदान
  • रामगढ़ उपचुनाव में मतदान केंद्र संख्या 206/207 पर 95 साल की बुजुर्ग महिला ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *