सीमा शुल्क ने तलाशी अभियान के दौरान एक यात्री बस से सात किलोग्राम नेपाली मूल का गांजा किया बरामद

पटना: सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत सीमा शुल्क अंचल गोपालगंज के अधिकारियों ने मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान एक यात्री बस से सात किलोग्राम नेपाली मूल का गांजा बरामद किया, जिसे मादक द्रव्यो एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एन० डी० पी० एस०) अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया।

पिछले कुछ समय से डॉ यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) पटना के दिशा निर्देश में तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान छेड़ा गया है। इस पूरे प्रकरण का अहम पहलू यह है कि सीमा शुल्क अंचल गोपालगंज के अधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे तलशी अभियान के दौरान डूमरियाघट गोपालगंज के नजदीक यात्री बस से एक बैग में छिपा के ले जा रहे सात किलोग्राम नेपाली मूल का गांजा बरामद किया गया। बस में सवार यात्रियों से उक्त बैग के बारे में पुछताछ कि गयी लेकिन किसी भी यात्री द्वारा उक्त बैग की दावेदारी नहीं की गई। तत्पश्चात उक्त लावारिश गांजा को जब्त कर लिया गया।
फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि ये उक्त गांजा कहाँ से लाया एवं कहाँ ले जाया जा रहा था एवं इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए आगे अन्य विधि सम्मत जरुरी करवाई की जा रहीहै।
पिछले कुछ समय से सीमा शुल्क (निवारण) पटना के द्वारा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे सघन एवं व्यापक अभियान के फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। आयुक्त ने बताया कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा और भी अधिक प्रबलता से इसका कार्यान्वयन किया जाएगा एवं इसमें संलिप्त लोगों के विरुध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्‍त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले व्यक्तियों का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक अभियान में भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने यह भी बताया की तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारीयों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *