दूसरे चरण में वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़ी भारी भीड़; PM मोदी बोले—फिर बने रिकॉर्ड

मंगलवार, 11 नवंबर 2025 | लाइव अपडेट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% मतदान के बाद अब दूसरे चरण में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह मतदान केंद्र खुलते ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

  • PM मोदी ने की अपील: युवा बड़ी संख्या में वोट करें, फिर बने नया रिकॉर्ड
  • 122 सीटों पर मतदान, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद होगी
  • 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता आज करेंगे मतदान
  • 5.29 लाख युवा पहली बार डाल रहे वोट
  • बूथों पर लंबी कतारें, महिलाओं-बुजुर्गों में भी उत्साह
  • दिव्यांग मतदाता भी पहुंचे मताधिकार का उपयोग करने
  • सीमांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में वोटिंग में और उछाल की उम्मीद
  • सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात

8:35 AM | सौरभ अग्रवाल ने परिवार संग किया मतदान

महागठबंधन प्रत्याशी सौरभ अग्रवाल ने पिता अशोक अग्रवाल, मेयर मां उषा देवी और परिवार के साथ वोट डाला। कहा—“मतदान लोकतंत्र का पर्व है, सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”

8:15 AM | कटिहार में सुबह से ही लगी लंबी कतारें

कटिहार के मिर्चाईबारी स्थित पिक और आदर्श मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में वोट करने पहुंचे।

8:09 AM | दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह

पिंक बूथ पर आँख से दिव्यांग मतदाता जमाल हुसैन ने मतदान किया। कहा—“देख नहीं सकते, पर विकास के लिए वोट करना जरूरी है।”

7:41 AM | ‘बिहार नया रिकॉर्ड बनाए’– PM मोदी की अपील

PM मोदी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की ताकत है और इस बार वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनना चाहिए। युवाओं से विशेष अपील—खुद भी वोट करें, दूसरों को भी प्रेरित करें।

7:34 AM | ‘बड़ी संख्या में मतदान विकास के पक्ष में’— डिप्टी CM विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि भारी मतदान राज्य के विकास का संकेत है और माहौल बिगाड़ने वालों के लिए करारा जवाब है।

7:24 AM | संजय जायसवाल ने परिवार संग डाला वोट

बेतिया में BJP सांसद संजय जायसवाल और परिवार ने वोट किया। उनकी पत्नी ने कहा—“सब लोग घर से निकलें और सही सरकार चुनें।”

7:18 AM | “समय कम मिला, लेकिन मेहनत पूरी की”— ज्योति सिंह

कराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा कि प्रचार का समय कम मिला, पर उन्होंने पूरी कोशिश की। मतदाताओं से माफी भी मांगी कि कुछ जगह नहीं पहुंच पाईं।

7:08 AM | पप्पू यादव का सवाल— ‘69 लाख वोटर हटे तो मतदान कैसे बढ़ा?’

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में 69 लाख वोटर लिस्ट से हटाए गए, फिर कैसे वोटिंग बढ़ी?

7:00 AM | 122 सीटों पर मतदान शुरू

1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज। इनमे 2 पूर्व उपमुख्यमंत्री, 10 मंत्री और 3 प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मैदान में।

6:54 AM | पहाड़ी-मैदानी इलाकों में सुरक्षा कड़ी

कैमूर पर्वतीय इलाके से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अर्द्धसैनिक बल तैनात। कॉम्बिंग ऑपरेशन और चेकिंग अभियान जारी।

6:32 AM | पहला वोटर टर्नआउट फीडबैक सुबह 9 बजे

ECI निर्देश—हर 2 घंटे पर मतदान का डेटा मोबाइल ऐप पर अपलोड होगा।

5:53 AM | सीमांचल-पहाड़ी इलाके में बंपर वोटिंग की उम्मीद

पिछले चुनाव की तरह इस बार भी इन इलाकों में भारी मतदान की संभावना जताई जा रही है।

5:30 AM | क्या टूटेगा पहले चरण का रिकॉर्ड?

विशेषज्ञों का मानना—68 से 70% मतदान हो सकता है। युवाओं और पहली बार वोट करने वालों में उत्साह सबसे ज्यादा।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading