छठ घाट के पास भागमती नदी में डूबे दो युवक; एक की मौत, 10 वर्षीय बच्चा लापता

आरा | भोजपुर |

बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव स्थित छठ घाट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भागमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय एक बच्चा अभी भी लापता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस, गोताखोर और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे हैं।

मृतक की पहचान, एक अभी भी लापता

सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान धुरतीरण राम उर्फ घुरफेकन राम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खरौनी गांव, वार्ड-5 का रहने वाला था और मजदूरी करता था। लापता बच्चा विवेक कुमार (10 वर्ष) है, जो गोपाल राम का पुत्र है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?—पैर फिसलने से गिरी नदी में

मृतक के भतीजे गोविंद कुमार ने बताया कि वे दोनों किसी रिश्तेदार से मिलने चंदा केवटिया जा रहे थे। इसी दौरान छठ घाट के पास अचानक विवेक का पैर फिसला और वह सीधा भागमती नदी में गिर गया।

उसे बचाने की कोशिश में धुरतीरण भी नदी में कूद गया, लेकिन तेज धारा की वजह से दोनों गहरे पानी में बह गए।

स्थानीय लोगों की कोशिशें नाकाम, एक शव बरामद

फौरन मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बचाव की कोशिश की, लेकिन गहरी धारा के कारण बचाव संभव नहीं हो सका। कुछ देर की तलाश के बाद धुरतीरण का शव नदी किनारे मिला, लेकिन विवेक अब तक नहीं मिला है।

पुलिस और SDRF की टीम चल रही है तलाश में

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF टीम को भी राहत-बचाव में लगाया गया है। बच्चे की खोज जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…