मतदान करो और मूवी देखो, वोट करने वालों को सिनेमा टिकट में 50% की छूट, पटना जिला प्रशासन की पहल

पटना में आगामी 1 जून को सातवें चरण में वोटिंग होगी। वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। वोटरों को मूवी टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छूट 1 और 2 जून को सभी शो में दिया जाएगा। कोई भी मतदाता वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें टिकटों पर 50% की छूट दी जाएगी।

बिहार में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कम वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम रही है। चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को सभी सिनेमा हॉल संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें मूवी टिकट के दाम में छूट देने का फैसला लिया गया है। मीटिंग में अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा मौजूद थे।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading