घने कोहरे से घटी विजिबिलिटी

सोमवार की सुबह न केवल कोहरे की चादर लपेटे आई बल्कि घने कोहरे के कारण सुबह में विजिबिलिटी घटकर 300 मीटर तक आ गई। सुबह सड़क पर निकले वाहनों को लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि चढ़ते दिन के साथ जैसे-जैसे सूरज की चमक बढ़ती गई, कोहरा छंटता चला गया। पूर्वाह्न 11 बजे से तो दिन से पूरी तरह से ठंड खत्म हो चुकी थी और सर्द भरा माहौल सुहाने मौसम में तब्दील हो चुका था।

बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर तक दिन का मौसम शुष्क एवं रात में ठंड होगी। इस दौरान दिन-रात के तापमान में एकाध डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव होता रहेगा। रात में ओस पड़ेगी तो सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 28 या 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में ठंड बढ़ेगी।

  • ये भी पढ़े..

    पीरपैंती के सहयोग शिविर में अधिकारी की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी; जनसमस्याओं के समाधान पर पड़ा असर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रताड़ना का आरोप, युवक ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप; साइबर थाने में शिकायत दर्ज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *