अकबरनगर में रास्ते को लेकर हिंसक झड़प, बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल

भागलपुर, 23 सितम्बर 2025: भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरान गांव में पारिवारिक जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। रास्ते को लेकर हुए विवाद में परिवार के ही सदस्यों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झड़प में धनराज ठाकुर और उनकी पुत्री अंशु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।

लंबे समय से चला आ रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, घर के रास्ते को लेकर चार भाइयों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी कड़ी में सोमवार को विवाद फिर से भड़क गया। पवन कुमार और कुंदन कुमार ने अपने रिश्तेदार धनराज ठाकुर तथा उनकी पुत्री अंशु कुमारी की पिटाई कर दी।

मजदूरी कर परिवार चलाते हैं धनराज ठाकुर

घायल धनराज ठाकुर दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता स्वर्गीय बागेश्वर ठाकुर की संपत्ति को लेकर भाइयों में कई बार टकराव हो चुका है। लेकिन इस बार रास्ते का मुद्दा हिंसक झड़प तक पहुँच गया।

पुलिस की सख्ती

घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार में खनिज राजस्व पर सरकार सख्त: वसूली कम होने पर 4 जिलों के अधिकारियों को नोटिस, बढ़ेगा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading