पटना में हिंसक झड़प, शादी के बाद भिड़ गए दो गुट, पथराव और गोलीबारी

उस वक्त वहां अफरा तफरी माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच घंटों हिंसक झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी हुई और गोलीबारी भी की गई. मौके पर पहुंची पुलिस को हालात को काबू में करने के लिए लाठी भांजनी पड़ी.

पटना में हिंसक झड़प: पुलिस की लाठी से दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं मारपीट के दौरान कई अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं. इस दौरान भाग रहे युवकों के दो बाइक को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी डंडे चला कर लोगों को भगाया.

शादी के बाद भिड़ गए दो गुट: दरअसल पूरी घटना के बारे में बताया जाता है कि संगतपर में बीते शाम को टुनटुन मांझी के घर पर शादी थी. शादी के दौरान सुबह में अपने सभी परिवार जनों को छोड़ने गए थे. इसी दौरान कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने लगे.

“हमारे मोहल्ले में एक घर में शादी थी और सुबह में लड़की विदा हो रही थी. उसके बाद आए हुए परिवार वालों को छोड़ने गए थे. इस दौरान मालिकाना मोहल्ले के कुछ लड़के लोग मारपीट करने लगे. घटना के बाद पुलिस आई और लाठियां भांजने लगी. उसमें हम जख्मी हुए हैं.”पिंकी देवी, जख्मी महिला

पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी: आपस में भिड़े दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और फिर देखते-देखते पूरे इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे. उस दौरान दो बाइक सवार आये और फायरिंग करने लगे. दो राउंड फायरिंग की गई,जिसके कारण भागमभाग का माहौल बन गया.

दो महिला को आई गंभीर चोटें: उसके बाद सभी इधर-उधर भागने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस भी लाठियां भांजने लगी, जिसमें पिंकी देवी और सोनम कुमारी जख्मी हो गई हैं. महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने लोगों को लाठी डंडे से जख्मी किया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम में मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विजय यादवेन्दु ने बताया के मामले की जांच की जा रही है.

“आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन मामला दो गुटों में पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरी घटना की छानबीन चल रही है.” विजय यादवेन्दु,मसौढ़ी थाना अध्यक्ष

  • Related Posts

    कटाव से जूझ रहा इंग्लिश गांव – मिथुन यादव ने विधानसभा में उठाया गंगा कटाव का मुद्दा, तत्काल सहायता की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कामकाजी महिलाओं के लिए ‘आकांक्षा’ का तोहफा: पटना के बाद अब भागलपुर, गयाजी और दरभंगा में भी खुलेंगे फ्री हॉस्टल; मात्र ₹3000 में रहना-खाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *