शनिवार को है विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

28 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। फिर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 29 जून की सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक
  • दिन- शनिवार
  • हर्षण योग- शाम 7 बजकर 15 मिनट तक
  • आश्लेषा नक्षत्र- 29 जून की सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक
  • व्रत और त्योहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:55 से 10:39 बजे तक
  • मुंबई- सुबह 09:23 से 11:02 बजे तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:54 से 10:40 बजे तक
  • लखनऊ- सुबह 08:42 से 10:26 बजे तक
  • भोपाल- सुबह 09:00 से 10:41 बजे तक
  • कोलकाता- सुबह 08:17 से 09:58 बजे तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:19 से 11:01 बजे तक
  • चेन्नई- सुबह 08:59 से 10:35 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:26 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:23 बजे
  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *