“गांव के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, “IIT Delhi से पढ़ाई, अब IFS अधिकारी बने निखिल कुमार”

बिहार के गया जिले के गुरारु प्रखंड स्थित सरेबा गांव के रहने वाले निखिल कुमार ने Indian Forest Service Examination में देशभर में 66वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

निखिल की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने Indian Institute of Technology Delhi से बीटेक करने के बाद कॉरपोरेट करियर छोड़ प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना। कठिन मेहनत और लगातार प्रयास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

जानकारी के मुताबिक यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और नए संकल्प के साथ तैयारी जारी रखी। आखिरकार दूसरे प्रयास में उन्हें शानदार सफलता मिली।

निखिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डीएवी स्कूल से की थी। 12वीं के बाद उनका चयन IIT दिल्ली में हुआ, जहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है।

हालांकि भारतीय वन सेवा में चयन होने के बाद भी उनका सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। निखिल का कहना है कि उनका अंतिम लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है और इसके लिए वे आगे भी तैयारी जारी रखेंगे।

उनके पिता चंद्रभूषण सिंह गुरारु के सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण निखिल को बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन की प्रेरणा मिली। उनकी बड़ी बहन जमुई जिले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि भाई ने भी IIT से पढ़ाई की है।

निखिल की सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने इसे पूरे इलाके के लिए गर्व की बात बताया है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…