बिहार में उप प्रमुख के पति का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव स्थित बधार से पूर्व समिति सदस्य और वर्तमान उप प्रमुख के पति का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ टंडन के रूप में हुई है। उनकी पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं।

जानकारी के अनुसार संजीत कुमार रविवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह चवरिया बधार में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मामले को लेकर श्री राज ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…