भागलपुर में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर मनाया गया विजय उत्सव

भागलपुर, 21 सितंबर 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 में से 3 प्रमुख पदों — अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव — पर जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर आज भागलपुर में ABVP कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय उत्सव मनाया।

मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटी गई और कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल से जीत का जश्न मनाया। इसके बाद कार्यकर्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय परिसर में भी मिठाई वितरण और बधाई संदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ABVP के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा, “यह जीत संगठन की नीतियों, छात्रहित की सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने जिस विश्वास के साथ ABVP को समर्थन दिया, वह न केवल संगठन के लिए गर्व की बात है, बल्कि देशभर में राष्ट्रवादी विचारधारा की स्वीकार्यता को भी दर्शाता है।”

ABVP के नगर मंत्री पियूष भारती ने कहा कि यह जीत केवल दिल्ली विश्वविद्यालय की नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों की जीत है जो राष्ट्रवाद, शिक्षा सुधार और पारदर्शी छात्र नेतृत्व में विश्वास करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भागलपुर और पूरे बिहार में ABVP कार्यकर्ता लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं और यह संघर्ष भविष्य में और तेज होगा।

विजय उत्सव में प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशुतोष तोमर, विश्वविद्यालय कार्य आयाम प्रमुख हैप्पी आनंद, जिला संयोजक सूर्य प्रताप, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमन राय, राजा यादव, हर्ष मिश्रा, प्रांजल बाजपेई, शिवसागर, प्रत्यूष राज, चेतन कुमार, शिवम तिवारी, सौरभ कुमार, पीयूष द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस जीत ने भागलपुर में ABVP के संगठनात्मक सामर्थ्य और छात्र हित में सक्रिय भूमिका को फिर साबित कर दिया है।


 

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading