कहलगांव विधायक खुद उतरे सड़क पर, NH-80 जाम हटाने में दिए दिशा-निर्देश

भागलपुर, 21 सितम्बर 2025: NH-80 कहलगांव से घोघा के बीच अब सड़क कम, जाम ज्यादा होने की स्थिति आम होती जा रही है। मंगलवार सुबह भी वही हालात बने जब स्कूली बच्चे, वाहन और लोग जाम में फंस गए। इस दौरान कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव खुद पैदल उतरकर जाम हटाने की कोशिश करते दिखे।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि विधायक जी ने पैदल चलकर जनता को दिशा-निर्देश देते हुए कहा – “लोग एक साइड से चलें, तीन-तीन लाइन में आगे बढ़ें, तभी जाम नहीं लगेगा। हम जाम में नहीं फंसे हैं, हम जाम हटवा रहे हैं।”

विधायक ने बताया कि वह सुबह सात बजे पटना से चार पहिया वाहन से कहलगांव आए थे, लेकिन भारी जाम के कारण गाड़ी छोड़कर पैदल चलना पड़ा। उन्होंने प्रशासन की सक्रियता की भी तारीफ की और जनता से अपील की कि जाम में फंसे बिना सड़क पर संयम से चलें।

यह पहला मौका नहीं है जब NH-80 के महाजाम ने विधायक को परेशानी में डाला हो। कुछ दिन पहले भी वही त्रिमुहान के पास फंसे थे और बाइक से लिफ्ट लेकर भागलपुर कोर्ट पहुंचे थे। उस समय उन्होंने NH-80 के निर्माण में लेटलतीफी और प्रशासनिक सुस्ती पर सीधे नाराजगी जताई थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की हालत और जाम की समस्या अब सिर्फ आम जनता की नहीं बल्कि VIP नेताओं के लिए भी चुनौती बन गई है। लोग यह देखना चाहते हैं कि आगे विधायक जी और प्रशासन जाम को रोकने के लिए ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।


 

  • Related Posts

    मुंगेर में खाकी पर हमला: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 की टीम को शराबी ने पीटा; पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading