डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे विजय कुमार चौधरी, मजार पर चादरपोशी; शराबबंदी और एनकाउंटर पर दिया बड़ा बयान

नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय कुमार चौधरी पहली बार गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेवाल बिगहा स्थित खानकाह की मजार पर चादरपोशी कर प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी।

गया आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जीत मिलने जा रही है।

वहीं, बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने साफ कहा कि यह नीति जारी रहेगी और पहले से बने कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ढील नहीं देने वाली है।

पटना में नई सरकार के गठन के बाद हुए एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि एनकाउंटर सरकार को देखकर नहीं, बल्कि परिस्थितियों और अपराधियों की गतिविधियों के आधार पर होता है।


ये भी पढ़े..

CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

Share Add as a preferred…

बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

Share Add as a preferred…