सीवान पुलिस का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SI और महिला सिपाही निलंबित; एसपी ने दिए जांच के आदेश

बिहार के सीवान से पुलिस महकमे से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और डायल 112 की एक महिला सिपाही से संबंधित है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि वीडियो पुराना है। वर्तमान में संबंधित अधिकारी पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने वेंटिलेटर के जरिए यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो बनाने वालों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की थी और वीडियो डिलीट करने के नाम पर दबाव बनाया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों का पहले तबादला किया गया था।

वहीं, वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इससे जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…