विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र का कराया गया सत्यापन

भागलपुर | 23 जुलाई 2025: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रह के पश्चात मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और छूटे हुए मतदाताओं की पहचान की गई थी। इस सूची का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में स्थल-स्तर पर सत्यापन कराया गया।

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निबंधन पदाधिकारी और बीएलओ की उपस्थिति में यह सत्यापन कार्य गाँवों, टोलों और शहरी वार्डों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मतदाताओं की सहभागिता से संपन्न हुआ।

सूचियों को मिली व्यापक स्वीकृति

अधिकांश मतदान केंद्रों पर प्रस्तुत ASD (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं की सूची को सही पाया गया, और स्थानीय नागरिकों ने सूची पर सहमति जताई। इससे निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

आयोग की अपील

जिला प्रशासन ने एक बार फिर मतदाताओं से अपील की है कि जो लोग अब तक गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं, वे 26 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरें। इसके बाद 1 अगस्त से फॉर्म-6 के ज़रिए नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

  • Related Posts

    बिहार के गरीबों की छत पर अब ‘मुफ्त’ चमकेगी बिजली! PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव—स्मार्टफोन नहीं तो भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे करें अप्लाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *