वैशाली के लाल शहीद कुंदन कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा संस्कार

वैशाली। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए जवान कुंदन कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव गौसपुर बरियारपुर लाया गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच जवान को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूलों से सजी गाड़ी से जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

पत्नी बेहोश होकर रो पड़ीं, कहा- “उन्होंने कहा था 25 अगस्त को आएंगे, लेकिन आज ही आ गए”

जवान की पत्नी प्रियंका बार-बार बेहोश हो रही थीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि, “उन्होंने कहा था 25 अगस्त को 45 दिनों की छुट्टी पर आ रहे हैं, लेकिन आज ही आ गए।” पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा पहुंचे। कई लोग छतों और पेड़ों पर चढ़कर भी अंतिम यात्रा का हिस्सा बने।

पिता ने कहा- “अगर मौका मिला तो और बेटों को भी भेजूंगा सेना में”

कुंदन के पिता नंदकिशोर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को उन्हें अधिकारियों का फोन आया था, जिसमें कहा गया कि आपका बेटा आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया है। उन्होंने कहा कि, “मेरे बेटे ने देश की सेवा करते हुए प्राण दिए हैं। अगर मौका मिलेगा तो मैं अपने और बेटों को भी सेना में भेजूंगा।”

10 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्यूटी, अधूरा रह गया सपना

कुंदन कुमार आर्मी में GD नायक के पद पर तैनात थे। 3 अप्रैल 2025 को उनका ट्रांसफर सियाचिन से अरुणाचल प्रदेश के मेचुक में हुआ था। अक्टूबर में उनका अयोध्या ट्रांसफर होने वाला था। वे 10 हजार फीट ऊंचाई पर ड्यूटी कर रहे थे, जहां नेटवर्क न होने के कारण कई बार परिवार से 10-15 दिन तक बातचीत भी नहीं हो पाती थी।

कुंदन की पत्नी प्रियंका ने बताया कि वे अक्सर कहते थे- “चिंता मत करना, मैं ठीक हूं।” लेकिन मई महीने में एक बार उन्होंने फोन पर कहा था कि, “मेरे ऊपर कुछ लोन हैं, उसके पेपर घर पर हैं। मेरी LIC की किस्त भी भर देना, क्योंकि लग रहा है कि अब मैं घर नहीं आ पाऊंगा।”

5 साल पहले हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे हुए अनाथ

कुंदन की शादी साल 2020 में हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं—एक की उम्र 3 साल और दूसरे की 10 महीने। परिवार खेती करता है और तीन छोटे भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…