वैशाली में स्ट्रांग रूम का CCTV बंद, RJD ने जताई गड़बड़ी की आशंका

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वैशाली जिले में स्ट्रांग रूम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महनार विधानसभा के ईवीएम की निगरानी के लिए लगाया गया CCTV कैमरा बंद था। मामला सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

स्ट्रांग रूम का CCTV बंद मिलने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्ट्रांग रूम में कुछ गाड़ियां अंदर-बाहर जा रही हैं।
वीडियो बनाने वाला शख्स दावा कर रहा है कि रात 11 बजे के बाद CCTV कैमरा कुछ देर के लिए बंद हो गया था, उसी दौरान ये गतिविधियाँ हुईं।

वीडियो महनार विधानसभा के प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।

RJD ने उठाया बड़ा सवाल — “कहीं ईवीएम से छेड़छाड़ तो नहीं?”

RJD ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से यह वीडियो पोस्ट करते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि—

“गड़बड़ी करने के लिए CCTV बंद किया गया, ताकि ईवीएम से छेड़छाड़ के रास्ते खुले रहें।”

राजद ने कहा कि CCTV बंद रहना और गाड़ियों का मूवमेंट बेहद संदेहास्पद है और इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

जेडीयू प्रत्याशी होने से और बढ़ी सियासी गर्माहट

महनार विधानसभा से इस बार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मैदान में हैं और उनका मुकाबला RJD उम्मीदवार ई. रविन्द्र सिंह से है।
ऐसे में RJD ने सवाल उठाया कि—

“जहाँ जेडीयू का बड़ा नेता चुनाव लड़ रहा है, वहीं CCTV बंद क्यों मिला?”

प्रशासन में हड़कंप, डीएम–एसपी पहुंचे स्ट्रांग रूम

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
वैशाली डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा तुरंत काफिले के साथ हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज स्ट्रांग रूम पहुँचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।

डीएम ने कहा—जांच के बाद कार्रवाई होगी

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा—

“स्ट्रांग रूम में CCTV बंद होने के वीडियो की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में लापता दो नाबालिग छात्राओं का मामला और गहराया, घर से मिले प्रेम-पत्र, जांच को मिला नया एंगल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading