वैशाली पुलिस ने डकैती और हत्या के गिरोह का किया पर्दाफाश

चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, कारतूस और वाहन बरामद

वैशाली, 15 सितंबर 2025।वैशाली पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में सक्रिय चार शातिर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर बड़े अपराध की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, देशी कट्टा, कार और 5 मोबाइल बरामद किए।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

13 सितंबर को औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना मिली कि चार-पाँच अपराधी अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से चकसिकंदर से हाजीपुर की ओर कार में जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर-1, हाजीपुर की टीम ने बिदुपुर चकसिकंदर हाजीपुर रोड पर वाहन चेकिंग की।

गिरफ्तार अपराधी और बरामद सामान

गिरफ्तार अपराधियों के नाम एवं पता:

  1. सचिन कुमार, पे०-स्व० विश्वनाथ सिंह, सा०-पकौली, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली।
  2. प्रियरंजन कु० सिंह उर्फ गब्बर सिंह, पे०-स्व० नंदकुमार सिंह, सा०-दौलतपुर चाँदी, थाना काजीपुर, जिला वैशाली।
  3. ईशान कुमार, पे० रघुवीर तिवारी, सा०-प्रतापटांड, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली।
  4. सुमित कुमार, पे०-स्व० मनोज सिंह, सा०-बेलकुंडा, थाना महुआ, जिला वैशाली।

बरामदगी में शामिल हैं:

  • देशी पिस्टल (हत्या में प्रयुक्त) – 01
  • देशी पिस्टल – 01
  • देशी कट्टा – 01
  • जिंदा कारतूस – 21
  • मैगजीन – 02
  • कार – 01
  • मोबाइल – 05

हत्या का मामला भी उजागर

गिरफ्तार अपराधी सचिन कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 25 अगस्त को बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में शिवशंकर प्रसाद की हत्या में वह और उसके साथियों ने साजिश की थी। विवाद शराब कारोबार और मारपीट के कारण हुआ था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए।

आगे की कार्रवाई

हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading